Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bastar Crime News : दिनदहाड़े चाकू बाजी : बस्तर में बढ़ता अपराध...

Uma Verma
Bastar Crime News
X

Bastar Crime News

Bastar Crime News

Bastar Crime News : बस्तर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है की दिनदहाड़े शहर के मुख्य बाजार में चाकू बाजी की घटना को अंजाम दे रहे हैं, और ग्रामीणों से हफ्ता वसूली कर रहे हैं,

Balod breaking : तपती धूप में स्कूल में ताला जड़कर स्कूल के सामने बैठे पालक व मासूम बच्चे…देखें वीडियो

Bastar Crime News : एक युवक ने जब हफ्ता वसूली का विरोध किया तो तीन लोगों ने युवक पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया और डंडों से बुरी तरह से पीट दिया, हालांकि युवक ने भी इन तीनों युवकों की जमकर पिटाई की, इसके बाद इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई, हालांकि पुलिस

ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ,लेकिन एक आरोपी अब भी फरार है, 3 युवको द्वारा पीड़ित युवक पर चाकू से हमले करने की वीडियो वहां खड़े कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में बना ली, इसके बाद सोशल मीडिया में यह वीडियो जमकर वायरल होने लगी और

जिससे बस्तर पुलिस की भी किरकिरी हो रही है, दिनदहाड़े इस तरह अपराधियों का हफ्ता वसूलना और उसके बाद एक युवक पर जानलेवा हमला करना इसको लेकर बस्तरवासी पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं....

Chhattisagrh News : पत्रकारिता और साहित्य मनुष्य के जीवन का रक्षा कवच

दरअसल जगदलपुर शहर में पिछले कुछ महीनो से लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है, मारपीट की घटना लगातार होने से शहरवासी बस्तर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं, रविवार का दिन भी शहर के अलग-अलग इलाकों में कई अपराधिक

घटनाएं घटी, संजय बाजार में चाकू बाजी के अलावा शहर के चांदनी चौक के कृषि मंडी के सामने दो युवकों में ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने दूसरे युवक की बाइक पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी, इस घटना को युवकों ने शहर के मुख्य सड़क में ही अंजाम

दिया ,इस घटना में बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, वहीं दो गुटों के बीच मारपीट भी हुई, हालाँकि इस मामले में कुछ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इस मामले में एडिशनल एसपी महेश्वर नाग का कहना है कि रविवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई

वारदात में पुलिस ने कुछ आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कुछ आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा....


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019