Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे पर कार्रवाई, लापरवाहों पर गिरी गाज; उच्च स्तरीय जांच के आदेश

Bargi Dam Accident
X

Bargi Dam Accident

Bargi Dam Accident: जबलपुर: जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे मध्य प्रदेश को झकझोर दिया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तुरंत कड़े कदम उठाए हैं और साफ संदेश दिया है कि जन सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Bargi Dam Accident: हादसे के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। वहीं, होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। इसके अलावा रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Bargi Dam Accident: मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हादसे की जिम्मेदारी केवल मौके पर मौजूद कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि निगरानी व्यवस्था की भी जांच की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

Bargi Dam Accident: सरकार ने निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जो दुर्घटना के कारणों, परिस्थितियों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन की जांच करेगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पर्यटन गतिविधियों हेतु सख्त एसओपी लागू की जाएगी। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 28 को बचा लिया गया। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019