Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG elephant-attack: बारनवापारा अभयारण्य में दंतैल हाथी का हमला, ग्रामीण की मौत, आसपास के गांवों में हाई अलर्ट

bar-navapara-elephant-attack-villager-death-alert
X

bar-navapara-elephant-attack-villager-death-alert

CG elephant-attack: बलौदाबाजार। जिले के बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में रविवार रात दंतैल हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान जहरु राम नेताम (55) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं, जबकि शासन के नियमानुसार शेष क्षतिपूर्ति राशि बाद में दी जाएगी।

CG elephant-attack: जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से मुरुमडीह क्षेत्र में एक दंतैल हाथी सक्रिय है, जो लगातार खेत-खलिहानों और ग्रामीण इलाकों की ओर बढ़ रहा था। रविवार को हाथी दोंद गांव की ओर पहुंचा, जहां वन विभाग, हाथी मित्र दल और स्थानीय ग्रामीण उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए थे। इसी दौरान हाथी का सामना जहरु राम नेताम से हो गया। हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाथी खलिहानों के रास्ते पहाड़ी क्षेत्र की ओर निकल गया।

CG elephant-attack: हाथी की संभावित आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने मुड़पार, दोंद, सुरबाय, पांडादाह, गुढ़ागढ़, भिभौरी, बफरा, बार और हरदी सहित आसपास के सीमावर्ती गांवों में हाई अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों को मुनादी, अलर्ट सिस्टम और हाथी मित्र दल के माध्यम से लगातार सतर्क किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019