Banke Bihari Temple
Banke Bihari Temple : वृंदावन। श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में एक दुर्लभ और चिंताजनक घटना घटी, जिससे मंदिर व्यवस्था और परंपरा पर सवाल उठ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनाए गए हाई पावर कमेटी के तहत ठाकुर जी के लिए प्रसाद और भोग तैयार करने का जिम्मा हलवाई को सौंपा गया था। हलवाई को प्रतिमाह 80 हजार रुपये वेतन मिलता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसका भुगतान नहीं किया जा रहा था।
Banke Bihari Temple : इस कारण हलवाई मयंक गुप्ता ने ठाकुर जी के लिए निर्धारित बाल भोग, राजभोग, उत्थापन भोग और शयन भोग तैयार नहीं किया। परिणामस्वरूप, मंदिर में सालों से चली आ रही परंपरा इस दिन टूट गई और ठाकुर जी को पूरे दिन भोग नहीं मिल पाया।
Banke Bihari Temple : मंदिर के गोस्वामी ने बताया कि मयंक गुप्ता सुबह बाल भोग, दोपहर में राजभोग, शाम को उत्थापन भोग और रात्रि में शयन भोग तैयार करते हैं। लेकिन भुगतान न होने की वजह से आज सेवायतों को भोग नहीं मिल सका।
Banke Bihari Temple : कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने कहा कि यह जानकारी मिलते ही हलवाई को भुगतान करने के आदेश दिए गए हैं और भविष्य में ऐसी घटना न दोहराई जाए इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
Banke Bihari Temple : मंदिर व्यवस्थाओं में यह घटना भक्तों के लिए चिंता का विषय बन गई है और अब मंदिर प्रबंधन से स्पष्ट और नियमित व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।

