Bank Strike
Bank Strike: नई दिल्ली/इंदौर: केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ देशभर के बैंक कर्मचारी गुरुवार (12 फरवरी) को एक दिवसीय हड़ताल पर जा रहे हैं। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA), BEFI सहित कई प्रमुख बैंक यूनियनों ने इस हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप होने की आशंका है।
Bank Strike: यूनियनों का आरोप है कि सरकार की चार नई श्रम संहिताओं में किए गए बदलाव कर्मचारियों के हितों के खिलाफ हैं। सार्वजनिक बैंकों का निजीकरण, बढ़ती आउटसोर्सिंग, पुरानी पेंशन योजना (OPS) को समाप्त करना, बैंकों में कर्मचारियों की कमी और आम जनता पर लगातार बढ़ते सेवा शुल्क मुख्य मुद्दे हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि ये नीतियां न केवल बैंक कर्मचारियों के अधिकारों का हनन कर रही हैं, बल्कि आम नागरिकों की बैंकिंग सुविधाओं को भी प्रभावित कर रही हैं।
Bank Strike: मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के चेयरमैन मोहन कृष्ण शुक्ला ने बताया कि हड़ताल के समर्थन में बुधवार शाम 5:15 बजे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) मुख्य शाखा के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, गुरुवार सुबह 10 बजे इंदौर के गांधी हॉल स्थित अभिनव कला समाज में एक बड़ी आमसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें हजारों बैंक कर्मचारी शामिल होंगे।
Bank Strike: यूनियनों ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल के दौरान कोई भी बैंक शाखा खुली नहीं रहेगी और एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग, चेक क्लियरिंग, लोन वितरण जैसी सेवाएं प्रभावित होंगी। आम जनता को सलाह दी गई है कि वे जरूरी लेन-देन पहले ही पूरा कर लें।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
