Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Pune Rescue Center Escape: रेस्क्यू सेंटर से 13 बांग्लादेशी लड़कियां फरार, केयर टेकर के मुंह में कपड़ा ठूसा, कमरे में बंद किया और भाग निकली, देखें वीडियो

Asian News
Pune Rescue Center Escape: रेस्क्यू सेंटर से 13 बांग्लादेशी लड़कियां फरार, केयर टेकर के मुंह में कपड़ा ठूसा, कमरे में बंद किया और भाग निकली, देखें वीडियो
X

Bangladeshi Girls Escape Pune: पुणे। Pune Rescue Center Escape: शहर के मोहम्मदवाड़ी स्थित एक रेस्क्यू सेंटर से 13 बांग्लादेशी लड़कियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि भागने से पहले चार लड़कियों ने मिलकर केयरटेकर को बंधक बनाया और सुरक्षाकर्मी पर हमला कर मौके से फरार हो गईं।

Bangladeshi Girls Escape Pune: मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़की ने दवा लेने के बहाने केयरटेकर लक्ष्मी कांबले से दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खोला गया, पीछे छिपी अन्य लड़कियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। लड़कियों ने केयरटेकर के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उन्हें बांध दिया और मेडिकल रूम में बंद कर फरार हो गईं।

Bangladeshi Girls Escape Pune: इसके बाद बाहर निकलते समय लड़कियों ने सुरक्षाकर्मी पर भी हमला किया। उन्होंने सुरक्षाकर्मी को घसीटा और उसके हाथ पर काटकर वहां से भाग निकलीं। घटना उस समय हुई जब परिसर में सफाई कार्य चल रहा था और मुख्य गेट खुला रह गया था, जिसका फायदा उठाकर सभी 13 लड़कियां फरार हो गईं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

Bangladeshi Girls Escape Pune: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हडपसर और सैयद नगर इलाके से दो लड़कियों को पकड़ लिया है, जबकि 11 अभी भी फरार हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उनकी तलाश में जुटी है।

Bangladeshi Girls Escape Pune: बताया जा रहा है कि ये सभी लड़कियां मानव तस्करी से बचाई गई थीं और उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया जारी थी। इस दौरान बढ़ते तनाव के बीच यह घटना सामने आई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और फरार लड़कियों की तलाश जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019