Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी की कंक्रीट के स्लैब से पीट-पीटकर हत्या, शव पर नाचते दिखे हमलावर, 5 आरोपी गिरफ्तार

Bangladesh
X

Bangladesh

Bangladesh: ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पुराने इलाके में एक हिंदू कारोबारी लाल चंद सोहाग की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

राजधानी की प्रमुख यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए हैं और अंतरिम सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ये घटना मिटफोर्ड अस्पताल के सामने हुई, जहां दिनदहाड़े उस पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमलावर जबरन वसूली करने वाले लोग थे।

बांग्लादेश के प्रथम अलो अखबार के मुताबिक कोतवाली थाने में लाल चंद की बहन मंजूआरा बेगम ने हत्या का मामला दर्ज कराया है, जिसमें 19 नामजद आरोपियों के साथ 15–20 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो के पास अवैध हथियार भी मिले हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019