Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bangladesh Breaking: बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की संदिग्ध मौत, जांच के आदेश

bangladesh-breaking-indian-assistant-high-commission-officer-death-chatgaon
X

bangladesh-breaking-indian-assistant-high-commission-officer-death-chatgaon

Bangladesh Breaking: नई दिल्ली/चटगांव। बांग्लादेश के चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग में तैनात एक भारतीय अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को खुल्शी इलाके में स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग कार्यालय से अधिकारी का शव बरामद किया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रहने वाले थे। नरेंद्र चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।

Bangladesh Breaking: जानकारी के अनुसार मंगलवार नरेंद्र अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे थे। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वहां मौजूद अन्य अधिकारियों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यालय परिसर के एक कमरे से नरेंद्र का शव बरामद किया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Bangladesh Breaking: चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस (CMP) के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। CMP के उपायुक्त (उत्तरी क्षेत्र) अमीरुल इस्लाम ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव भारतीय सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019