Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bangladesh: बांग्लादेश ने भारतीयों के लिए वीजा सेवाओं पर लगाई रोक, जानें क्या है वजह

Bangladesh
X

Bangladesh

Bangladesh: नई दिल्ली/ढाका: भारत के साथ बढ़ते कूटनीतिक तनाव के बीच बांग्लादेश ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा जारी करने पर और कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बुधवार देर रात इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि की, जो गुरुवार से ही लागू हो गया। नए नियमों के तहत बिजनेस और रोजगार वीजा को छोड़कर सभी प्रकार के वीजा जिसमें टूरिस्ट, मेडिकल और अन्य श्रेणियां शामिल हैं अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।

Bangladesh: यह प्रतिबंध न केवल नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन पर लागू है, बल्कि कोलकाता के डिप्टी हाई कमीशन तथा मुंबई और चेन्नई में स्थित बांग्लादेशी मिशनों तक विस्तारित कर दिया गया है। कोलकाता में कांसुलर और वीजा सेवाएं पूरी तरह रोक दी गई हैं, जबकि मुंबई और चेन्नई में भारतीय नागरिकों के लिए टूरिस्ट एवं अन्य वीजा आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे।

Bangladesh: ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण उठाया गया है। गौरतलब है कि पिछले महीने 22 दिसंबर को नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद वीजा सेवाएं पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थीं। इसी तरह त्रिपुरा में असिस्टेंट हाई कमीशन ने भी प्रदर्शनों के चलते सेवाएं निलंबित की थीं।

Bangladesh: डिप्लोमैटिक सूत्रों का कहना है कि पड़ोसी देशों के साथ मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह सतर्कतापूर्ण कदम है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे दोनों देशों के बीच लोगों का आवागमन प्रभावित होगा, जिसका असर व्यापार और पर्यटन पर भी पड़ सकता है। बांग्लादेश सरकार ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक समयसीमा नहीं बताई है कि ये प्रतिबंध कब तक रहेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019