Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bangalore Accident: तेज रफ्तार कार और बस की टक्कर, 5 दोस्तों की मौत

Asian News
UP Accident
X

Bangalore Accident: बेंगलुरु: बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलमंगला के पास शनिवार आधी रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार और कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार सभी 43 यात्री सुरक्षित रहे।

Bangalore Accident: मदनायकनहल्ली पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु की ओर जा रही कार अचानक डिवाइडर से टकराई और दूसरी लेन में आ गई। सामने से आ रही बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी जान चली गई। सभी मृतक 17 से 22 वर्ष की उम्र के थे और डोड्डाबल्लापुरा के रहने वाले करीबी दोस्त थे।

Bangalore Accident: पुलिस को संदेह है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के सटीक कारणों की जांच चल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या कार सवार युवक नशे में थे। मृतकों के खून के नमूने फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। साथ ही मृतकों का बैकग्राउंड भी जांचा जा रहा है।

Bangalore Accident: एक मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर का काम करता था। मां को कार के मालिक या अन्य यात्रियों की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019