Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर छात्रों से मारपीट मामला : हटाए गए प्राचार्य...वीडियो

बलरामपुर छात्रों से मारपीट मामला : हटाए गए प्राचार्य...वीडियो
X

बलरामपुर छात्रों से मारपीट मामला : हटाए गए प्राचार्य…वीडियो

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बीते दिनों बच्चों के साथ मारपीट की एक घटना सामने आई थी

बता दें कि स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक चंदन प्रसाद शाह पर ही मारपीट का आरोप बच्चों ने लगाया था !दरअसल जब बच्चे खेल रहे थे तो बच्चों की आपस मे खींचतान में एक दो बच्चों के शर्ट की जेब फट गई थी

जिस वजह से शिक्षक ने आठ बच्चों के साथ डंडे से मारपीट की! मारपीट के बाद बच्चों के शरीर पर चोट के निशान दिखने लगे थे जिसके बाद परिजनों ने भी इसमें नाराजगी व्यक्त की थी .

वही मामला जब जिले के अधिकारियों के संज्ञान में आया तो जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वामी आत्मानंद स्कूल राजपुर के प्राचार्य को हटा दिया है और अरविंद गुप्ता को यहां का प्राचार्य अब बनाया गया है

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि,जांच हो चुकी हैं,जिस शिक्षक ने मारपीट की है उस पर भी एक-दो दिन में कार्रवाई हो जाएगी !

Surajpur Breaking : सूरजपुर एसपी आहिरे हटाए गए, प्रशांत ठाकुर नए पुलिस अधीक्षक


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019