Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Baloda Bazar:- धरना प्रदर्शन को लेकर सख्ती में प्रशासन

Baloda Bazar:- धरना प्रदर्शन को लेकर सख्ती में प्रशासन
X

Baloda Bazar

बलौदा बाजार में 10 जून को हुए कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय में आगजनी और हिंसा के बाद से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है | इसी कड़ी में जिला बलौदा बाजार जिले के कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लेकर राजस्व एवं पुलिस अधिकारियो की संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया | जिसमे जिले के सभी एसडीएम् ,एसडीओपी को सख्त निर्देश दिए गए की वो प्रत्येक ग्राम में लगातार शांति समिति की बैठक का आयोजन करे तथा धार्मिक स्थलों की कड़ी निगरानी रखे इसके साथ ही जमीनी स्तर की सूचना को मजबूत करने के साथ पुलिस गस्ती में इजाफा करे |

Baloda Bazar

प्रदर्शन करने वालो को देना होगा शपथ पत्र

बलौदा बाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी की अब बलौदाबाजार जिले में किसी भी व्यक्ति या समिति को धरना प्रदर्शन के पूर्व शपथ पत्र जमा करना होगा यदि वो ऐसा नहीं करते तो आयोजको के खिलाफ दंड़तामक कार्यवाही की जायेगी इसके साथ ही ग्रामो में किसी भी प्रकार के विवाद या समस्या होने की सूचना मिलने पर सम्बंधित क्षेत्र के थानेदार एवं तहसीलदार को तत्काल पहुँच कर निराकरण करने का निर्देश दिया गया है |


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019