Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bahraich Fire: बहराइच में चावल मिल में लगी आग, दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

Asian News
Bahraich Fire
X

Bahraich Fire

Bahraich Fire: बहराइच: बहराइच जिले में दरगाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजगढ़िया चावल मिल में आग लगने की घटना सामने आई है। आग से उठे धुएं की चपेट में आने से पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Bahraich Fire: मिल में मौजूद थे कई मजदूर
घटना के समय राजगढ़िया चावल मिल में कई मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक लगी आग के कारण मिल के अंदर घना धुआं फैल गया, जिससे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। सीएमएस डॉ. एमएम त्रिपाठी ने बताया कि आठ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से पांच की मौत हो चुकी है। बाकि तीन मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति डॉक्टरों की निगरानी में है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019