Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Baba Mohanram Corridor: बाबा मोहनराम कॉरिडोर की डीपीआर तैयार, 60 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Baba Mohanram Corridor
X

Baba Mohanram Corridor

Baba Mohanram Corridor: भिवाड़ी। काली खोली धाम में उज्जैन के महाकाल और वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर बाबा मोहनराम कॉरिडोर का खाका तैयार हो गया है। भिवाड़ी औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ने इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की है, जिसमें 60 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित हैं।

Baba Mohanram Corridor: इसके तहत गौरवपथ से काली खोली तक के मार्ग का सौंदर्यीकरण होगा, जिसमें डिवाइडर, फुटपाथ और हरियाली शामिल है। बांसुरी धर्मशाला से मंदिर तक सजावटी लाइटें लगेंगी। प्रसाद और फूलमाला की दुकानों को व्यवस्थित किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग का विकास, टूरिज्म पार्क में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं, ओपन पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय, पिंक टॉयलेट और बच्चों के खेल क्षेत्र भी बनाए जाएंगे।

Baba Mohanram Corridor: डीपीआर का तकनीकी परीक्षण पूरा होने के बाद इसे नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड (एनसीआरपीबी) को भेजा जाएगा, जहां से बजट स्वीकृत होगा। जलभराव, स्टेडियम निर्माण और मास्टर प्लान सड़कों के लिए भी डीपीआर तैयार की जाएगी।

Baba Mohanram Corridor: बाबा मोहनराम भिवाड़ी के लोकप्रिय देवता हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने यहां दर्शन दिए, जिसके बाद अखंड ज्योति की पूजा शुरू हुई। होली और रक्षाबंधन पर लाखों भक्त लक्खी मेला में दर्शन के लिए आते हैं। कॉरिडोर से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019