Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Baba Mahakaal: नाग पंचमी पर बाबा महाकाल का सर्प श्रृंगार, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Baba Mahakaal
X

Baba Mahakaal

Baba Mahakaal: उज्जैन: नाग पंचमी के पावन अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान विशेष सर्प श्रृंगार किया गया। सुबह 3 बजे भगवान वीरभद्र के पूजन के साथ पूजा शुरू हुई। चांदी के गेट खुलने के बाद गर्भगृह में स्थापित सभी प्रतिमाओं का पूजन हुआ। बाबा महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।

Baba Mahakaal: भस्म आरती के दौरान बाबा को भांग और सर्प के रूप में सजाया गया। उनके मस्तक पर कमल का फूल और रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई। कपूर आरती के बाद मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के उद्घोष से गूंज उठा। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद बाबा निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

Baba Mahakaal: जानकारी के अनुसार श्रावण माह के तृतीय सोमवार को अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। चलित भस्म आरती में 14 हजार भक्त शामिल हुए। मंदिर समिति ने दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं कीं।

MP News: नागपंचमी पर भस्म आरती में सर्पों से सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए अलौकिक दर्शन


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019