Baba Kedarnath : सीएम धामी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की
Baba Kedarnath : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी की।
बताते चलें कि मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी आज मौसम खुलते ही अपने एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे, यहाँ मुख्यमत्री का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे,
आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल,जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा वीआईपी हैलीपैड पर स्वागत किया। ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों
Baba Kedarnath
का अभिनंदन करने के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर
संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा।
करीब 20 मिनट पूजा के पाश्चात्य मुख्यमंत्री ने धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन कर श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग का आशीर्वाद प्राप्त किया,वहीं तीर्थ पुरोहितों के साथ धाम में चल रहे निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के
संबंध में चर्चा कर विकास कार्यों के सुझाव मांगे।उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का की समीक्षा करते हुए निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समयबद्धता के साथ सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी योगेंद्र सिह,मन्दिर समिति के सदस्य, तीर्थ पुरोहित सहित प्रशासन के लोग मौजूद रहे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


