Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में राजा राम सहित 9 देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा आज, राम दरबार में सीता-हनुमान सहित होगें विराजमान

Asian News
Ayodhya Ram Mandir
X

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में गुरुवार को राम मंदिर परिसर में राजा राम सहित 9 देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठानों के दूसरे दिन विभिन्न अधिवास पूरे किए गए और उत्सव विग्रहों को मंदिर परिसर में भ्रमण कराया गया।

भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया गया। इससे पहले मंदिर में भगवान राम लला, यानी भगवान राम के बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी थी। अब राजा राम के साथ माता सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी सहित 9 देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

Ayodhya Ram Mandir: सीता-राम के लिए तैयार किए गए सोने-चांदी के आभूषण

प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीता-राम, चारों भाइयों और हनुमान जी को सोने-चांदी से बने आभूषण पहनाए जाएंगे। ये आभूषण सूरत के हीरा व्यापारी और ग्रीन लैब के मालिक मुकेश पटेल ने दान किए हैं। इसके अलावा चार बड़े और तीन छोटे धनुष, चार तुणीर, तीन गदा और चंवर भी तैयार किए गए हैं।

22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा में भी मुकेश पटेल ने बालक राम के लिए मुकुट भेंट किया था। वहीं, हैदराबाद के रामभक्त श्रीनिवासन ने राम दरबार के लिए 14 किलो चांदी और ढाई किलो सोने से निर्मित धनुष-बाण बनवाकर राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019