Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, हिरासत में लिया गया युवक

Asian News
Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया गया युवक
X

Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया गया युवक

Ayodhya: अयोध्या। अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कश्मीरी युवक द्वारा मंदिर परिसर के भीतर नमाज पढ़ने की कोशिश किए जाने की सूचना सामने आई। घटना दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं के बीच मौजूद युवक मंदिर परिसर में प्रवेश कर गया और पश्चिमी परकोटे के पास कपड़ा बिछाकर नमाज अदा करने का प्रयास करने लगा।

Ayodhya: मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की नजर जैसे ही युवक पर पड़ी, उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसे रोक लिया और हिरासत में ले लिया। पकड़े जाने के बाद युवक कथित तौर पर नारेबाजी करने लगा, जिससे परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Ayodhya: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ, एसएसएफ और खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। कुछ ही देर में सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सुरक्षा के मद्देनज़र मंदिर परिसर की निगरानी और सख्त कर दी गई।

Ayodhya: फिलहाल युवक को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक मंदिर परिसर में किस उद्देश्य से पहुंचा था और उसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। घटना के बाद राम मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019