Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
X

Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Ayatollah Ali Khamenei: नई दिल्ली/तेहरान: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के चार महीने बाद अब उनके अंतिम संस्कार का कार्यक्रम तय किया गया है। ईरान ने 4 से 9 जुलाई तक राजकीय श्रद्धांजलि और अंतिम यात्रा का आयोजन करने का फैसला किया है। इस दौरान देशभर में कई धार्मिक और कार्यक्रम होंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है।

तेहरान में होगी अंतिम यात्रा की शुरुआत

4 और 5 जुलाई को खामेनेई के पार्थिव शरीर को तेहरान के इमाम खुमैनी मुसल्ला में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। यहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद 6 जुलाई को उनकी अंतिम यात्रा इमाम हुसैन स्क्वायर से शुरू होकर आजादी स्क्वायर तक जाएगी।

इराक और मशहद तक पहुंचेगा पार्थिव शरीर

तेहरान के बाद खामेनेई के पार्थिव शरीर को इराक के पवित्र शहर नजफ और कर्बला ले जाया जाएगा। इसके बाद यात्रा ईरान के कौम और उनके गृहनगर मशहद पहुंचेगी। 9 जुलाई को मशहद में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अधिकारियों को उम्मीद है कि अंतिम यात्रा में लाखों लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए ईरान और इराक में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। भीड़, गर्मी और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

मोजतबा खामेनेई को लेकर सस्पेंस

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अंतिम संस्कार में शामिल होंगे या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि फरवरी के हमले में वे भी गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। भारत की ओर से बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

सुपुर्द-ए-खाक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण

ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा था। इसके बाद भारत सरकार ने समारोह में आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया। इस प्रतिनिधिमंडल में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा तेहरान जाकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019