Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

AXIOM-4 Mission: एग्जियोम-4 मिशन एक बार फिर टला, शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उड़ान के लिए अब और इंतजार...

AXIOM-4 Mission
X

AXIOM-4 Mission

AXIOM-4 Mission: नई दिल्ली: भारत के अंतरिक्ष मिशन के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को लेकर बहुप्रतीक्षित AXIOM-4 मिशन का प्रक्षेपण एक बार फिर टाल दिया गया है। यह मिशन उन्हें और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक ले जाने वाला था।

AXIOM-4 Mission: स्पेसएक्स ने बताई तकनीकी वजह

स्पेसएक्स (SpaceX) ने बयान जारी कर बताया कि फाल्कन-9 रॉकेट के पोस्ट-स्टैटिक फायर टेस्ट के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन (LOX) लीक की समस्या सामने आई है। इस तकनीकी खामी के चलते बूस्टर के निरीक्षण और मरम्मत के लिए इंजीनियरों को अतिरिक्त समय चाहिए। इसी वजह से प्रक्षेपण को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। स्पेसएक्स ने भरोसा दिलाया है कि जैसे ही तकनीकी मरम्मत पूरी होगी, नई लॉन्च तारीख घोषित की जाएगी।

AXIOM-4 Mission: चौथी बार टला प्रक्षेपण

यह चौथी बार है जब AXIOM-4 मिशन का प्रक्षेपण टला है।

  • प्रारंभिक तारीख थी 29 मई 2025
  • फिर बढ़ाई गई 8 जून, इसके बाद 10 जून को 5:30 बजे
  • फिर बदली गई 11 जून तक
  • अब एक बार फिर अनिश्चितकाल के लिए स्थगन की घोषणा की गई है।

पहली बार मौसम खराब होने के चलते मिशन टला था, और अब तकनीकी वजहें सामने आई हैं। इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने भी 10 जून को इस स्थगन की पुष्टि की थी।

AXIOM-4 Mission: भारत के लिए गर्व का क्षण, लेकिन इंतजार जारी

AXIOM-4 मिशन भारत के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि इस मिशन के जरिए शुभांशु शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचने वाले पहले भारतीय बनेंगे। इससे पहले केवल राकेश शर्मा अंतरिक्ष यात्रा कर चुके हैं, लेकिन वह सोवियत मिशन का हिस्सा थे।

इस अभियान को नासा, एग्जियोम स्पेस और स्पेसएक्स मिलकर संचालित कर रहे हैं। शुभांशु की यह उड़ान न केवल भारत के लिए एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि है, बल्कि यह देश की अंतरिक्ष अनुसंधान में बढ़ती भूमिका को भी दर्शाती है।

AXIOM-4 Mission: नई तारीख का सभी को इंतजार

मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों, शुभांशु के परिवार और पूरे देश को अब नई लॉन्च डेट का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि जैसे ही तकनीकी समस्याएं हल हो जाएंगी, एक नई तारीख घोषित कर दी जाएगी और भारत एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019