Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Awarapan 2 : आवारापन 2 का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज, इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

Awarapan 2 : आवारापन 2 का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज, इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
X

Awarapan 2 : आवारापन 2 का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज, इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

Awarapan 2 : मुंबई। 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल ‘आवारापन 2’ का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज हो गया है।

Awarapan 2 : इमरान-दिशा की खूबसूरत केमिस्ट्री

गाने के वीडियो में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में इमरान की मुलाकात दिशा से होती है और धीरे-धीरे उनके दिल में प्यार पनपने लगता है। पुरानी यादों के फ्लैशबैक सीन्स ने गाने को और भावुक बना दिया है।

Awarapan 2 : फैंस का जोरदार रिएक्शन

‘वे जुनून’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है। फैंस इमरान के पुराने रोमांटिक अंदाज को देखकर खुश हैं। कई यूजर्स ने कहा कि गाने में श्रिया सरन के फ्लैशबैक सीन्स दिल को छू गए।

Awarapan 2 : कल्ट क्लासिक बनी मूल फिल्म

2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन समय के साथ यह कल्ट क्लासिक बन गई। इसके गानों का जादू आज भी बरकरार है। यही वजह है कि ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शक उत्साहित हैं।

Awarapan 2 : 14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019