Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Awarapan 2 Announcement : इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का ऐलान, 2026 में फिर लौटेगा शिवम का जादू...

Awarapan 2 Announcement : इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का ऐलान, 2026 में फिर लौटेगा शिवम का जादू...
X

Awarapan 2 Announcement : इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का ऐलान, 2026 में फिर लौटेगा शिवम का जादू…

मुंबई : Awarapan 2 Announcement : इमरान हाशमी के फैंस के लिए उनके 46वें जन्मदिन पर एक खास तोहफा आया है। साल 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ की अगली किस्त बनने जा रही है। फिल्म मेकर्स ने ‘आवारापन 2’ का ऐलान कर दिया है, और इसके साथ ही रिलीजिंग डेट भी सामने आ गई है। ये फिल्म 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Awarapan sequel or re-release? Emraan Hashmi's latest post leaves fans guessing. Watch | Bollywood - Hindustan Times

Awarapan 2 Announcement : ‘आवारापन’ में इमरान हाशमी के साथ श्रेया सरन और मृणालिनी शर्मा नजर आई थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन वक्त के साथ इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिल चुका है। दिलचस्प बात ये है कि पहली फिल्म के अंत में इमरान हाशमी के किरदार शिवम की मौत हो जाती है, ऐसे में फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या शिवम को फिर से जिंदा किया जाएगा या फिर कहानी में कोई नया मोड़ देखने को मिलेगा।

Awarapan (2007)

Awarapan 2 Announcement : फिल्म की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता चरम पर है। सभी जानना चाहते हैं कि क्या इमरान हाशमी फिर से शिवम के रोल में नजर आएंगे, या इस बार कहानी में कोई नया ट्विस्ट होगा। मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इमरान हाशमी की वापसी की खबर ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया है।

Awarapan (2007)

Awarapan 2 Announcement : गौरतलब है कि ‘आवारापन’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे खूब सराहा गया है। इसने धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है, और अब इसके सीक्वल के ऐलान ने फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं। क्या ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी फिर से अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे? क्या कहानी में शिवम की वापसी होगी? इन सवालों के जवाब के लिए फैंस को 3 अप्रैल 2026 का इंतजार करना होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019