Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

BMW F 450 R से उठा पर्दा: 420cc पैरेलल-ट्विन इंजन, बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे गियर, और भी कई जबरदस्त फीचर्स, जानें कीमत

2027 में भारत आने की उम्मीद

BMW F 450 R से उठा पर्दा: 420cc पैरेलल-ट्विन इंजन, बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे गियर, और भी कई जबरदस्त फीचर्स, जानें कीमत
X

नई दिल्ली। BMW Motorrad ने अपनी नई एंट्री-लेवल नेकेड स्ट्रीटफाइटर BMW F 450 R पेश कर दी है। यह बाइक F 450 GS के इंजन प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, लेकिन इसका डिजाइन शहर में रोजाना की राइडिंग और स्पोर्टी हैंडलिंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बाइक में 420cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है।

S 1000 R से प्रेरित आक्रामक डिजाइन

BMW F 450 R में शार्प टैंक एक्सटेंशन, ब्रैकेट-शेप DRLs के साथ LED हेडलाइट, एल्युमीनियम हैंडलबार और स्प्लिट सीट मिलती है। बाइक का वजन 175 किलोग्राम है। इसकी स्टैंडर्ड सीट हाइट 790mm है, जिसे 775mm या 810mm तक बदला जा सकता है। इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक है।

420cc इंजन से 48hp की पावर

इस बाइक में 420cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह 8,750rpm पर 48hp की पावर और 6,750rpm पर 43Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि करीब 80% अधिकतम टॉर्क 3,000rpm से ही मिलने लगता है। माइलेज 3.8 लीटर/100km यानी करीब 26.3kmpl बताया गया है।

4 वेरिएंट में आएगी बाइक

BMW F 450 R को Base, Exclusive, M Sport और M Sport with Innovation Package वेरिएंट में पेश किया गया है। टॉप वेरिएंट में Easy Ride Clutch तकनीक मिलती है। Shift Assistant Pro के साथ यह सिस्टम बाइक को रोकने, स्टार्ट करने और गियर बदलने के दौरान बिना क्लच लीवर दबाए राइडिंग की सुविधा देता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर क्लच लीवर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

6.5 इंच TFT स्क्रीन समेत कई फीचर्स

बाइक में 43mm KYB USD फोर्क और रियर में एल्युमीनियम स्विंगआर्म के साथ मोनोशॉक दिया गया है। सुरक्षा के लिए ABS Pro, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल और इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल मिलते हैं। इसमें Rain, Road और Dynamic राइडिंग मोड्स स्टैंडर्ड हैं। M Sport में Dynamic Pro मोड भी मिलता है। इसके अलावा 6.5-इंच TFT स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, हीटेड ग्रिप्स, USB-C चार्जिंग और ऑल-LED लाइटिंग जैसे फीचर्स हैं।

2027 की शुरुआत में भारत आ सकती है

BMW F 450 R के 2027 की शुरुआत में भारत आने की उम्मीद है। F 450 GS की मौजूदा कीमत को देखते हुए इस नेकेड बाइक की संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹4.50 लाख हो सकती है। हालांकि भारत में लॉन्च और कीमत की आधिकारिक जानकारी कंपनी की ओर से सामने आना बाकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019