Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Athlete Fauja Singh Passes Away: 114 साल मैराथन धावक फौजा सिंह का सड़क हादसे में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Asian News
Athlete Fauja Singh Passes Away
X

Athlete Fauja Singh Passes Away

Athlete Fauja Singh Passes Away: जालंधर: विश्व प्रसिद्ध मैराथन धावक और 114 साल फौजा सिंह का मंगलवार को एक सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वह सुबह अपने घर के बाहर सैर कर रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल फौजा सिंह को परिजनों ने तुरंत जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Athlete Fauja Singh Passes Away: कौन थे फौजा सिंह

पंजाबी मूल के फौजा सिंह का जन्म जालंधर में हुआ था। ब्रिटेन में बसने से पहले वह भारत में खेती करते थे। उन्होंने 90 वर्ष से अधिक आयु में कई विश्व रिकॉर्ड बनाए। 2003 में टोरंटो वॉटरफ्रंट मैराथन में 92 वर्ष की उम्र में 5 घंटे 40 मिनट का रिकॉर्ड समय दर्ज किया, जो उनके आयु वर्ग में सर्वश्रेष्ठ था। लंदन मैराथन 2003 में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 6 घंटे 2 मिनट रहा। उन्हें 'टर्बन्ड टॉरनेडो', 'रनिंग बाबा' और 'सिख सुपरमैन' जैसे नामों से जाना जाता था।

Athlete Fauja Singh Passes Away: बचपन में नहीं चल पाते थे

फौजा सिंह के बारे में एक आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि वह पांच साल की उम्र तक चल नहीं पाते थे। इसके बावजूद, उन्होंने दौड़ में अपनी असाधारण प्रतिभा से दुनिया को हैरान किया।

Athlete Fauja Singh Passes Away: प्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फौजा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "फौजा सिंह जी का अद्वितीय व्यक्तित्व और फिटनेस के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायक था। उनका निधन दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।"

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी शोक जताते हुए कहा, "फौजा सिंह जी का असाधारण जीवन और साहस पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019