Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
विधानसभा : सोमवार से छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू..........

विधानसभा : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे, साथ ही द्वितीय अनुपूरक अनुमान का भी उपस्थापन किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि सत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेंशन विधेयक, भू राजस्व संहिता विधेयक, नगर पालिका अधिनियम 1956, और नगर पालिका अधिनियम 1961 को पेश किया जाएगा।
सत्र की मुख्य जानकारी:
सत्र में कुल 4 बैठकें होंगी।
सदस्यों द्वारा कुल 814 प्रश्न लगाए गए हैं।
420 तारांकित प्रश्न।
394 अतारांकित प्रश्न।
यह सत्र राज्य की वित्तीय योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा का महत्वपूर्ण मंच होगा।
Next Story


