Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Assam Assembly Elections: असम विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें 14 सीटों पर किनके नाम हुए तय

Asian News
Assam Assembly Elections
X

Assam Assembly Elections

Assam Assembly Election: नई दिल्ली: पूर्वोत्तर भारत के अहम राज्य असम में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। चुनाव आयोग आज शाम असम और पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने वाला है, लेकिन उससे पहले ही आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी मैदान में सक्रियता दिखा दी है।

Assam Assembly Election: दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी अब असम में भी अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पार्टी के राज्य प्रभारी राजेश शर्मा की ओर से जारी इस सूची में 14 अहम सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। इस बार पार्टी ने स्थानीय नेताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है और ‘दिल्ली मॉडल’ को असम के मतदाताओं के सामने रखने की रणनीति बनाई है।

Assam Assembly Election: पार्टी ने गुवाहाटी से लेकर टीटाबार तक कई प्रमुख सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। सेंट्रल गुवाहाटी से अनुरूपा डेकाराजा को टिकट देना शहरी वोटरों के बीच अपनी पैठ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Assam Assembly Election: असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और मुफ्त बिजली जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है। इस बीच आज शाम चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों और चरणों की औपचारिक घोषणा करेगा। संभावना जताई जा रही है कि असम में मतदान दो या तीन चरणों में कराया जा सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019