Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Asian News & News Plus 21 Present : सुनील सोनी ने की नारी शक्ति की प्रशंसा, बताया महिलाओं को देश की असली ताकत

Sunil Soni
X

Sunil Soni

रायपुर : Asian News & News Plus 21 Present : विधायक सुनील सोनी ने "आज की नारी सम्मान 2025" समारोह में अपने संबोधन की शुरुआत "भारत माता की जय, छत्तीसगढ़ महतारी की जय, जय जय श्री राम" के जोशीले नारों से की। इस मौके पर उन्होंने नारी शक्ति को देश का आधार बताते हुए उनकी भूमिका की भरपूर तारीफ की। सोनी ने इस आयोजन को नारी शक्ति के सम्मान का एक अनूठा मंच करार दिया, जो भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिकता को दर्शाता है।

Asian News & News Plus 21 Present : नारी शक्ति और भारतीय संस्कृति

सुनील सोनी ने कहा, "हमारे शास्त्रों में 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा का उल्लेख है और हर समाज अपनी पूजा पद्धति को मानता है। सभी समाजों में देवियों की पूजा को प्राथमिकता दी जाती है, क्योंकि महिलाएं वास्तव में घर की लक्ष्मी हैं। यह हमारी संस्कृति और आध्यात्मिकता ही है, जिसने भारत को एकजुट और जीवंत बनाए रखा है।"

Asian News & News Plus 21 Present : पीएम मोदी की योजनाओं का प्रभाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए सोनी ने कहा कि उनके नेतृत्व में शुरू की गई महिलाओं के लिए योजनाओं ने देश में सकारात्मक बदलाव लाया है। अपने कॉलेज जीवन को याद करते हुए उन्होंने बताया, "छात्र जीवन में जब मैं प्रेसिडेंट था, तब अपने भाषणों में कहता था कि जब तक देश की 50% महिला शक्ति कार्यक्षेत्र में योगदान नहीं देगी, भारत समृद्ध नहीं बन सकता। आज हमारा देश आत्मनिर्भरता और विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।"

Asian News & News Plus 21 Present : महिलाओं का योगदान देश की शान

सोनी ने आगे कहा, "महिलाएं आज अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही हैं, जो देश के लिए गर्व की बात है। एशियन न्यूज़ और न्यूज़ प्लस 21 द्वारा इस योगदान को सम्मानित करना सराहनीय है।" उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि यह समारोह नारी शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में प्रेरणा देगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019