Asian News & News Plus 21 Present : विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- नारी सम्मान ही भारत की ताकत, एशियन न्यूज़ और न्यूज प्लस 21 की पहल को सराहा...

विधायक पुरंदर मिश्रा
विधायक पुरंदर मिश्रा
रायपुर : Asian News & News Plus 21 Present : आज की नारी सम्मान 2025 समारोह में विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने भावुक संबोधन में नारी शक्ति को भारत और छत्तीसगढ़ के विकास की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा, "जय जय जगन्नाथ, जय जय श्रीराम के साथ मैं सभी को नमन करता हूँ। जो माताओं-बहनों का सम्मान करेगा, वही भारत पर शासन करेगा, चाहे वह कोई भी हो।"
Asian News & News Plus 21 Present : घर की लक्ष्मी को दें सम्मान
पुरंदर मिश्रा ने पुरुषों से आह्वान किया, "कोई दुर्गा मंदिर जाता है, कोई लक्ष्मी मंदिर, लेकिन पहले अपने घर की लक्ष्मी की पूजा करें। घर की लक्ष्मी खुश रहेगी, तो आपका जीवन समृद्ध रहेगा।" उन्होंने माताओं को समाज का आधार बताते हुए कहा, "छत्तीसगढ़, जो माता कौशल्या की पवित्र भूमि है, माँ के प्यार, स्नेह और आशीर्वाद से फल-फूल रहा है।"
Asian News & News Plus 21 Present : माँ की कृपा से मिली उपलब्धियाँ
अपने जीवन का उल्लेख करते हुए मिश्रा ने कहा, "तीन साल की उम्र में मेरे पिता का निधन हो गया था। जो कुछ मैंने हासिल किया, वह माँ के आशीर्वाद से संभव हुआ। हर सफल पुरुष के पीछे माँ, बहन या बेटी की भूमिका होती है। माँ कैकेयी ने भले ही राम को वनवास दिया, लेकिन वही मर्यादा पुरुषोत्तम बनने का कारण बनीं।"
Asian News & News Plus 21 Present : नारी सम्मान के बिना प्रगति नहीं
मिश्रा ने बल देकर कहा, "नारी शक्ति के बिना यह संसार अधूरा है। भारत और छत्तीसगढ़ की तरक्की तभी होगी, जब माताओं-बहनों को सम्मान मिलेगा।" उन्होंने एशियन न्यूज़ और न्यूज़ प्लस 21 के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा, "यह एक अनूठा और सराहनीय प्रयास है। माताओं-बहनों का आशीर्वाद इसे और ऊंचाइयों तक ले जाएगा।" अंत में उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद दिया और इस समारोह को नारी सम्मान का अनुपम प्रतीक बताया।


