Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Asian News & News Plus 21 Present : लक्ष्मी राजवाड़े ने 'आज की नारी सम्मान' की प्रशंसा की, एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 को बताया बेटियों के लिए बड़ा मंच...

लक्ष्मी राजवाड़े
X

लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर : Asian News & News Plus 21 Present : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने "आज की नारी सम्मान 2025" समारोह में अपने संबोधन के दौरान एशियन न्यूज़ और न्यूज़ प्लस 21 की जमकर तारीफ की। उन्होंने आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए इस समारोह को नारी शक्ति के लिए एक प्रभावशाली मंच बताया। राजवाड़े ने कहा, "इस शानदार आयोजन के लिए मैं एशियन न्यूज़ और न्यूज़ प्लस 21 को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।"

Asian News & News Plus 21 Present : नारी शक्ति को मंच प्रदान करने की पहल
मंत्री ने "आज की नारी सम्मान" को एक विशाल मंच करार दिया, जो महिलाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का अवसर देता है। उन्होंने कहा, "जब हमारी बेटियां इस मंच पर अपनी पहचान बनाती हैं, तो यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए मैं आयोजकों को विशेष रूप से धन्यवाद देती हूं।" लक्ष्मी राजवाड़े ने इस पहल को महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी छिपी प्रतिभा को उजागर करने में महत्वपूर्ण बताते हुए एशियन न्यूज़ और न्यूज़ प्लस 21 के प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019