Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

एशियन न्यूज़ का गौरवपूर्ण 1 साल हुआ पूरा, सम्मानित हुए बेस्ट रिपोर्टर....

एशियन न्यूज़ ने गौरवपूर्ण 1 साल किया पूरा, सम्मानित हुए बेस्ट रिपोर्टर....
X

एशियन न्यूज़ ने गौरवपूर्ण 1 साल किया पूरा, सम्मानित हुए बेस्ट रिपोर्टर….

रायपुर : एशियन न्यूज़ ने अपना गौरवपूर्ण 1 साल पूरा किया है। आज से ठीक 1 साल पहले भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन चैनल का भव्य लॉन्च हुआ था। इस अवसर पर एशियन न्यूज़ के समस्त परिवार ने इसे धूमधाम से मनाया। चैनल के MD सुबोध सिंघानिया, प्रधान संपादक जय दुबे, समूह संपादक शिशिर उपाध्याय, न्यूज़ एडिटर राजश्री थवाईत, मार्केटिंग हेड श्रीरामणरायण शुक्ला, एंकर हेड अहाना पुंज और ब्यूरो चीफ के साथ प्रदेश के सभी क्षेत्रीय संवाददाता इस खास मौके पर मौजूद थे।

इस अवसर पर एशियन न्यूज़ के प्रधान संपादक और समूह संपादक ने बताया कि चैनल का 1 साल बेमिसाल रहा और इसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों की खबरों को प्रमुखता से उठाया गया।

एशियन न्यूज़ ने अपने रिपोर्ट्स और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई और समाज में अपनी पहचान बनाई।

इस एक साल के सफर में चैनल ने अपनी खबरों के माध्यम से लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल की। इस मौके पर चैनल के 6 रिपोर्टरों को "बेस्ट रिपोर्टर ऑफ द ईयर" से सम्मानित किया गया। इनमें जगदलपुर के ब्यूरो चीफ प्रशान्त गजभिए, बिलासपुर संवाददाता प्रकाश राव, दुर्ग संवाददाता सोमनाथ साहू, सुकमा संवाददाता गौरव तिवारी, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी संवाददाता शराफत अली और बेमेतरा संवाददाता योगेश राजपूत को विशिष्ट सम्मान मिला। सम्मान पाकर सभी रिपोर्टर्स के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्थान के लिए और अधिक मेहनत करने का संकल्प लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019