Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Asian Kabaddi Championship: छत्तीसगढ़ की पहली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बनीं संजू यादव, इस दिन से टूर्नामेंट की होगी शुरुआत, जाने उनके बारे में

Asian News
Asian Kabaddi Championship: छत्तीसगढ़ की पहली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बनीं संजू यादव, इस दिन से टूर्नामेंट की होगी शुरुआत, जाने उनके बारे में
X

बिलासपुर। Asian Kabaddi Championship: छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी संजू यादव ने राज्य का नाम रोशन किया है। एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित होकर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली छत्तीसगढ़ की पहली कबड्डी खिलाड़ी बन गई हैं।

Asian Kabaddi Championship: इस उपलब्धि की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। 4 से 9 मार्च तक तेहरान (ईरान) में होने वाली इस प्रतियोगिता में संजू भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। वह वर्तमान में सोनीपत (हरियाणा) में प्रशिक्षण ले रही थीं।

Asian Kabaddi Championship: कोरबा में पूरी की पढ़ाई
कोरबा जिले के केराकछार, पाली गांव की रहने वाली संजू के पिता रामजी यादव ड्राइवर हैं और माता अमरिका बाई गृहिणी हैं। 2016 में कबड्डी खेलना शुरू करने वाली संजू को पहली बार जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने तिवरता में आयोजित प्रतियोगिता में खेलते देखा और क्लब में शामिल किया।

Asian Kabaddi Championship: संजू ने कटघोरा गवर्नमेंट कॉलेज से पढ़ाई की। वे आईटीआई के दौरान लाल मैदान, दर्री में अभ्यास करती थीं। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें बहतराई खेल अकादमी, बिलासपुर में ट्रेनिंग का मौका मिला। वहां से हरियाणा में नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय टीम में स्थान मिला।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019