Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Arvind Kejriwal Case Update : अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया पर फोड़ा सारा ठीकरा....

Uma Verma
Arvind Kejriwal Case Update
X

Arvind Kejriwal Case Update

Arvind Kejriwal Case Update

Arvind Kejriwal Case Update : दिल्ली शराब कांड में अरविंद केजरीवाल की रिमांड के लिए सीबीआई की अर्जी पर आज बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. सीबीआई ने अदालत से अरविंद केजरीवाल की 5 दिनों की रिमांड मांगी.

UP Gorakhpur News : फर्जी पुलिस वाला निकला एड्स रोगी, 2500 महिलाओं को बना चुका है शिकार..पढ़े पूरी खबर

Arvind Kejriwal Case Update : सीबीआई ने अदालत के सामने यह दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली शराब घोटाला केस का सारा दोष मनीष सिसोदिया पर डाल दिया है. हालांकि, अदालत में मौजूद अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई के इस आरोप का खंडन किया.

अरविंद केजरीवाल ने अदालत से कहा कि सीबीआई झूठ बोल रही है. वह अपने सोर्सेस से झूठी खबरें चला रही हैं. उन्होंने दावा किया कि वह और मनीष सिसोदिया दोनों निर्दोष हैं. बाद में अदालत ने भी सीबीआई के दावे को गलत पाया.

राउज एवेन्यू कोर्ट में जैसे ही सीबीआई ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में मनीष सिसोदिया पर सारा दोष डाल दिया है. वैसे ही अरविंद केजरीवाल ने बीच में टोका और अदालत से एक मिनट बोलने की इजाजत मांगी.

Arvind Kejriwal Case Update

परमिशन मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल एक मिनट तक बोलते रहे. उन्होंने कहा कि सीबीआई का सारा प्लान मीडिया में हमें बदनाम करने का है. उन्होंने कहा, ‘मीडिया में चल रहा है कि मैंने सारा दोष मनीष सिसोदिया पर डाल दिया है.

मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. मनीष सिसोदिया निर्दोष हैं. मैं निर्दोष हूं. सीबीआई अपने सोर्सेस से झूठी खबरें चला रही है. ये अख़बारों में हेडलाइन बनाना चाहते हैं.

Sukma Breaking : 5 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

इसके बाद अरविंद केजरीवाल अपने बयान को कोर्ट के सामने पढ़ने पर अड़ गए. इसके बाद जज ने मनीष सिसोदिया की भूमिका पर अरविंद केजरीवाल के बयान को पढ़ा. कोर्ट ने साफ किया कि अरविंद केजरीवाल के बयान में ऐसा नहीं है

कि आबकारी नीति मनीष सिसोदिया का आइडिया था. सीबीआई के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल की आपत्ति के बाद जज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया जैसा सीबीआई के वकील दावा कर रहे हैं.

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझसे पूछा गया था कि आबकारी पॉलिसी क्यों बनाई गई. तो मैं इनको सीबीआई को बताया कि 3 पॉइंट थे. पहला- रेवेन्यू बढ़ाना, दूसरा- लॉ एंड आर्डर संभालने के लिए दुकानों पर भीड़ कम करना.

तीसरा- शराब की दुकानों का सही अनुपात में खुलना (समान वितरण). पॉलिसी में इन तीन चीजों के लिए ध्यान रखने के निर्देश मैंने मनीष सिसोदिया को दिए थे


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019