Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Arvind Kejriwal Bail : राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1 लाख रुपये के बॉन्ड पर अरविंद केजरीवाल दी जमानत

Uma Verma
Arvind Kejriwal Bail
X

Arvind Kejriwal Bail

Arvind Kejriwal Bail

Arvind Kejriwal Bail : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 लाख रुपये के बॉन्ड पर जमानत दे दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज को तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं। केजरीवाल के बाहर आने की खुशी में पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

Neet Exam Paper Leak Case : नीट परीक्षा पेपर लिक मामले में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन आज

Arvind Kejriwal Bail : कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए उन पर कई शर्तें भी लगाई हैं। इन शर्तों में यह भी शामिल है कि वह जांच को बाधित करने या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे। विशेष न्यायाधीश ने केजरीवाल को यह भी निर्देश दिया कि जब भी जरूरी होगा, वह कोर्ट में पेश होंगे तथा जांच में सहयोग करेंगे।

Arvind Kejriwal Bail

तिहाड़ जेल प्रशासन कोर्ट का आदेश मिलने और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अरविंद केजरीवाल शुक्रवार दोपहर तक रिहा हो सकते हैं। गुरुवार देर रात तक तिहाड़ प्रशासन को जमानत का आदेश नहीं मिला था।

International Yoga Day 21st June 2024 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश में आयोजित किए जा रहे हैं योगशालाएं

जेल नियमों के मुताबिक, जब कोर्ट आदेश सुनाता है तो कोर्ट स्टाफ उसे तिहाड़ मुख्यालय लेकर आता है और केंद्रीय जनसंपर्क कार्यालय को सौंप देता है। ये सारी कागजी कार्रवाई आज की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019