Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक की गिरफ्तारी से छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल

विधायक की गिरफ्तारी से छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल
X

विधायक की गिरफ्तारी से छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल

बिलासपुर : बिलासपुर_छत्तीसगढ़ की राजनीति में विधायक के गिरफ्तारी ने उबाल ला दिया है यही वजह है कि अब पार्टी के साथ-साथ सामाजिक दृष्टिकोण से भी मामला तूल पकड़ते जा रहा है।

भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को बलौदा बाजार पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन का दौर जारी है। वहीं अब विधायक के गिरफ्तारी के विरोध में यादव समाज भी लामबंद हो गया है

और विभिन्न दिनों में प्रदेश भर में समाज के द्वारा प्रदर्शन कर पुलिस के द्वारा विधायक को बेवजह मामले में फसाने पर विरोध प्रकट करेगी जिसके तहत यादव समाज के द्वारा जांजगीर मुंगेली के बाद अब बिलासपुर में भी पुतला दहन सहित

विरोध प्रदर्शन का दौरा एक से दो दिनों में देखा जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान समाज के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर कोई जनप्रतिनिधि को प्रदर्शन में आमंत्रित किया जाता है तो वह वहां पहुंचता है और उनकी मांग का

समर्थन कर वहां से निकल जाता है लेकिन उसके बाद कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी उक्त जनप्रतिनिधि की नहीं होती लेकिन

जिस तरह से पुलिस के द्वारा बेवजह धाराओं में विधायक को खींचा जा रहा है यह उचित नहीं है इसी का विरोध समाज के द्वारा किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019