Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Army Chief Visit Srinagar: श्रीनगर पहुंचे आर्मी चीफ जनरल, 15 कमांडर के साथ मीटिंग जारी

Army Chief Visit Srinagar
X

Army Chief Visit Srinagar

Army Chief Visit Srinagar: नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुँचे। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का कनेक्शन उजागर होने के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। जनरल द्विवेदी शुक्रवार सुबह श्रीनगर पहुँचे, जिसके बाद 15 कोर के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक शुरू हुई। वे हमले वाली जगह का दौरा भी करेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे।

Army Chief Visit Srinagar: भारत ने पाकिस्तान से जुड़े इस हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला लिया है। इस संबंध में भारत ने पाकिस्तान को औपचारिक पत्र भेजकर संधि निलंबन की सूचना दे दी है। शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह अपने आवास पर इस मुद्दे पर बैठक करेंगे, जिसमें जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल सहित कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री शामिल हो सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019