Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Arijit Singh : महाकाल की भक्ति में लीन दिखे अरिजीत सिंह, उज्जैन में पत्नी संग किए दर्शन...

Arijit Singh : महाकाल की भक्ति में लीन दिखे अरिजीत सिंह, उज्जैन में पत्नी संग किए दर्शन...
X

Arijit Singh : महाकाल की भक्ति में लीन दिखे अरिजीत सिंह, उज्जैन में पत्नी संग किए दर्शन…

Arijit Singh : उज्जैन: बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह शनिवार को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी कोयल राय के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए और प्रसिद्ध भस्म आरती में भाग लिया। श्रद्धा और आस्था से भरे इस दौरे में अरिजीत सिंह नंदी हॉल की चौखट पर बैठकर आरती में लीन दिखाई दिए।

Arijit Singh : चांदी द्वार से किया जलाभिषेक
भक्ति भाव से सराबोर अरिजीत सिंह ने चांदी द्वार से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। उनकी पत्नी कोयल राय ने भी मंदिर परिसर में पूजन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी पंडित आकाश गुरु के अनुसार, अरिजीत सिंह की बाबा महाकाल के प्रति गहरी आस्था है और यह यात्रा उनकी भक्ति भावना का प्रतीक है। मंदिर परिसर में उनके चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ी, जो अपने चहेते गायक की एक झलक पाने को बेताब नजर आई।

Arijit Singh : इंदौर में किया शानदार लाइव कंसर्ट
अरिजीत सिंह उज्जैन दौरे से पहले इंदौर में अपने लाइव म्यूज़िक कंसर्ट के लिए पहुंचे थे। शनिवार रात आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में उन्होंने रैंप पर प्रस्तुतियां दीं। खास बात यह रही कि मुंबई से विशेष साउंड और म्यूज़िक टीम को बुलाया गया था, जो हाई क्वालिटी साउंड सिस्टम के साथ कार्यक्रम को और भी शानदार बना रही थी।

Arijit Singh : संगीत में बुलंदियों तक पहुंचे अरिजीत सिंह
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मे अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में फेम गुरुकुल रियलिटी शो से की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान 2013 की फिल्म आशिकी 2 के मशहूर गाने ‘तुम ही हो’ से मिली। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Arijit Singh : इसके बाद उन्होंने सजदे, सूरज डूबा है यारों, रोके न रुके नैना, और ए वतन जैसे सुपरहिट गीतों से दिलों में खास जगह बनाई। 2016, 2018 और 2019 में भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायक के रूप में फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुका है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019