Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Appointment News: प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मिला बूस्टर, NHM ने 7 विशेषज्ञ डॉक्टरों की संविदा नियुक्ति के आदेश जारी

Appointment News
X

Appointment News

Appointment News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत 23 मई 2025 को 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

Appointment News: इन नियुक्तियों का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना और जनता को त्वरित तथा गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करेगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती से संबंधित अस्पतालों में विशेष चिकित्सा सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होंगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।

Appointment News: नियुक्त चिकित्सकों की सूची एवं तैनाती स्थान:

  • डॉ. पियूष देवांगन – जिला अस्पताल, बालोद

  • डॉ. विवेक सिंह – जिला अस्पताल, बालोद

  • डॉ. अर्पित यादव – जिला अस्पताल, कबीरधाम

  • डॉ. शशिकांत कुमार – जिला अस्पताल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

  • डॉ. संजय कुमार अग्रवाल – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली, जिला महासमुंद

  • डॉ. घनश्याम गंगवानी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरगांव, जिला मुंगेली

  • डॉ. प्रियंका जोशी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरगांव, जिला मुंगेली

Appointment News: सरकार की प्रतिबद्धता:
राज्य सरकार "सर्वजन स्वास्थ्य" की नीति पर कार्य कर रही है, जिसके तहत हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना प्राथमिकता है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की ये नियुक्तियां इस दिशा में एक और प्रभावी प्रयास हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019