Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Anushka Sharma Birthday : अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर विराट कोहली का दिल छू लेने वाला पोस्ट वायरल...

Dev Verma
Anushka Sharma Birthday : अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर विराट कोहली का दिल छू लेने वाला पोस्ट वायरल...
X

Anushka Sharma Birthday : अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर विराट कोहली का दिल छू लेने वाला पोस्ट वायरल…

Anushka Sharma Birthday : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बेहद खास तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 1 मई को अनुष्का का जन्मदिन था, और इस मौके पर विराट ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और प्यार भरा संदेश शेयर किया।

Anushka Sharma Birthday : विराट ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अनुष्का की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी जीवनसाथी, मेरा सुरक्षित स्थान, मेरा सबसे अच्छा हिस्सा, मेरा सब कुछ। तुम हमारे जीवन की मार्गदर्शक हो और रोशनी हो। हम हर दिन तुम्हें और ज्यादा प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो, माई लव।"

Anushka Sharma Birthday : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की प्रेम कहानी
अनुष्का शर्मा ने 2009 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और 2017 में विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों की प्रेम कहानी कुछ वर्षों की दोस्ती और डेटिंग के बाद शुरू हुई। 2021 में ये जोड़ी पहली बार माता-पिता बनी, जब उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ। फिर 2024 में उनके घर बेटे का स्वागत हुआ, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा।

Anushka Sharma Birthday : विराट कोहली की आईपीएल में व्यस्तता
वर्तमान में विराट कोहली आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल रहे हैं और इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं। कोहली ने पिछले एक दशक में भारतीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और उन्हें 'चेज मास्टर' के नाम से भी जाना जाता है। इस सीजन में आरसीबी शानदार प्रदर्शन कर रही है और 10 मैचों में 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।

Anushka Sharma Birthday : आरसीबी की नजरें ट्रॉफी पर
आरसीबी इस बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले 17 सालों में आरसीबी ने एक भी खिताब नहीं जीता है, लेकिन इस बार उनकी टीम संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। हर खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आरसीबी एक और मैच जीतकर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी और फिर ट्रॉफी जीतने के लिए संघर्ष करेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019