Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप की ब्राह्मण समुदाय पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद, मुंबई पुलिस में हुई शिकायत दर्ज...

Dev Verma
Anurag Kashyap
X

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap: मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला ब्राह्मण समुदाय को लेकर की गई एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान पोस्ट किया था। अब इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के अधिवक्ता आशीष राय और पंकज मिश्रा ने मुंबई पुलिस कमिश्नर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

Anurag Kashyap: शिकायतकर्ताओं के अनुसार, अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पोस्ट में ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, जो ‘हेट स्पीच’ की श्रेणी में आता है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार के बयानों से समाज में वैमनस्य फैल सकता है और यह एक घिनौना कृत्य है, जिसे सिर्फ फिल्म की पब्लिसिटी के उद्देश्य से किया गया।

Anurag Kashyap: शिकायत BNS 2023 की धाराओं 196, 197, 298, 302, 356(3), 356(4) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाने हेतु की गई है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के अश्विनी कुमार बनाम यूनियन ऑफ इंडिया (WP(c) no. 943 of 2021) केस का हवाला भी दिया गया है, जिसमें कहा गया था कि राज्य को हेट स्पीच के मामलों में स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

Anurag Kashyap: वहीं दूसरी ओर अनुराग कश्यप की प्रतीक गांधी और पत्रलेखा अभिनीत फिल्म फुले पर जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से जातिसूचक शब्दों और संदर्भों को हटाने के निर्देश दिए हैं, जिसे मेकर्स ने मान भी लिया है। हालांकि, सेंसर की इस कार्रवाई से नाराज अनुराग ने एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें ब्राह्मण समुदाय पर तंज कसते हुए टिप्पणी की, जिसके चलते विवाद और गहराया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019