Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Anupamaa: गोरेगांव फिल्म सिटी में 'अनुपमा' के सेट पर आग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Anupamaa
X

Anupamaa

Anupamaa: मुंबई। मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में सोमवार की सुबह टीवी धारावाहिक 'अनुपमा' के सेट पर अचानक आग लग गई। यह हादसा सुबह 6:10 बजे हुआ, जब सेट पर तेज लपटें उठने लगीं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मुंबई फायर ब्रिगेड ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार दमकल गाड़ियां, चार जंबो टैंकर और अग्निशमन अधिकारियों को मौके पर भेजा। आग पर काबू पा लिया गया और अब हालात सामान्य हैं।

Anupamaa: बीएमसी के मुताबिक, आग 'अनुपमा' सेट की टेंट संरचना में लगी, जो दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी के पास मराठी बिग बॉस सेट के पीछे स्थित है। आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, और इसकी जांच की जा रही है। सौभाग्यवश, इस घटना में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ।

Anupamaa: सोशल मीडिया पर प्रशंसक इस हादसे को लेकर चिंतित हैं। 'अनुपमा' भारतीय टेलीविजन का लोकप्रिय शो है, जिसमें रुपाली गांगुली मुख्य भूमिका निभाती हैं। 2020 में शुरू हुए इस शो का निर्देशन रोमेश कालरा कर रहे हैं, और यह दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019