Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Antagarh News : बस्तर की बेटी का USA की सबसे बड़ी कंपनी में चयन...पढ़े पूरी खबर

Antagarh News
X

Antagarh News

Antagarh News : अंतागढ़ : कहते है "जहां चाह वहा राह" इसी बात को चरितार्थ कर दिखाया है कांकेर जिले के अंतागढ़ की बेटी ने जिसका चयन USA में सबसे बड़े आइल कंपनी में हुआ है

जो क्षेत्र के लिए काफी गर्व की बात है कभी पिछड़ा हुआ कहलाने वाला अंतागढ़ क्षेत्र आज देविका जैसे सफल विद्यार्थियों के वजह से भी जाना जा रहा है

वही देविका के पिता ने बताया देविका की 10वीं तक पढ़ाई अंतागढ़ में ही हुई 11वीं और 12वीं की पढ़ाई प्रयास विद्यालय से पूरी की

दरअसल हम बात कर रहे है देविका उईके की जो की अंतागढ़ की रहने वालीं है जिनके पिता सोमनाथ ऊइके एक सामान्य से किसान है और माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है देविका के परिजनों ने बताया की

Antagarh News

अभी तक बस्तर संभाग से इस प्रकार के विश्व स्तर की ऑयल कंपनी में देविका चयन होने वाली पहली छात्रा है देविका B.Tech (मैकेनिकल) फाइनल ईयर की छात्रा है जिसका चयन विश्व स्तर के

ऑयल सेक्टर की कंपनी Schlumberger (SLB) जो की एक संयुक्त राष्ट्र अमेरिका आधारित कंपनी है जिसका हेड ऑफिस हूस्टन में है

कंपनी का कारोबार 120 देशों में है वही परिजनों ने बताया NiT रायपुर में जॉब प्लेसमेंट के दौरान उसका चयन हुआ है
वही विश्व स्तर की कंपनी ने चयन होने के चलते परिवार सहित क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल है


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019