Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kuno National Park : कुनो नेशनल पार्क में एक और शावक की मौत

Uma Verma
Kuno National Park
X

Kuno National Park

Kuno National Park : श्योपुर म प्र : कुनों नेशनल पार्क से एक और चीता शावक की मौत की खबर सामने आई है जहाँ मादा चीता गामिनी के बचे पांच शावको में से एक शावक की रीड की हड्डी में फेक्चर होने पर उपचार के दौरान मौत हो हुई है

मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने पर होगा खुलासा होगा।कूनो नेशनल पार्क से फिर दुःखद खबर सामने आई है जहाँ मादा चीता गामिनी के 6 शावक थे जिसमें से एक की मौत पहले ही हो चुकी थी

बचे शेष 5 शावकों के साथ मादा चीता गामिनि निगरानी टीम के नेतृत्व में थी, गामिनी ओर उसके शावको पर निगरानी टीम नजर बनाए हुए थी बीते 8 दिन पहले गामिनी का एक शावक घसीटता हुआ निगरानी टीम को मिला जिसके बाद

मोनिटरिंग टीम ने तुरंत उपचार के लिए स्वास्थ्य परीक्षण में इलाज शुरू किया 8 दिन तक चले इलाज के बाद स्वास्थ्य टीम शावक को नहीं बचा पाई और उसकी मौत हो गई

मादा चिता गामिनी के 6 शावकों में से अब 4 ही बचे हैं ।मौत किन कारणों से हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

हालांकि की कुनो नेशनल पार्क के अधिकारी निगरानी टीम का हवाला जरूर दिया है लेकिन कुनो नेशनल पार्क प्रबंधन की कहीं ना कहीं निगरानी टीम में कमी है

Kuno National Park

जिसकी वजह से शावक बाड़े में होने के बावजूद भी निगरानी टीम उन पर नजर नहीं रख पा रही है।आपको बता दें इस पूरे मामले को कुनो नेशनल पार्क के

डीएफवो द्वारा 8 दिन से घायल शावक की कोई जानकारी नहीं दी यहां तक कि मामले को गुपचुप तरीके से दबाया जा रहा था ।

शावक की मौत के बाद अब कुनो नेशनल पार्क में शेष 13 वयस्क व 12 शावक चीते बचे हैं जो स्वस्थ्य एवं सामान्य है वयस्क चीतो को टिका

Raipur News : बीएसपीएस ने छग से राष्ट्रपति को भेजा 435 से अधिक पोस्टकार्ड, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग.. पढ़े पूरी खबर…

एवं अन्य परजीवी संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक उपचार किया गया है सभी चीतो की नियमित निगरानी की जा रही है।

अभी तक कूनो नेशनल पार्क में जितने भी शावको की मौत हुई है उनकी मौत का कारण कूनो प्रबंधक द्वारा नहीं बताया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आता है क्या नहीं इसकी जानकारी भी बाहर नहीं जाती है ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019