Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

राजधानी रायपुर में चाइनीस मांझे से फिर हुई बड़ी घटना.....

राजधानी रायपुर में चाइनीस मांझे से फिर हुई बड़ी घटना.....
X

राजधानी रायपुर में चाइनीस मांझे से फिर हुई बड़ी घटना…..

रायपुर : राजधानी रायपुर के एक्सप्रेस वे पर चाइनीस मांझे से एक और खतरनाक घटना हुई। इस बार 61 वर्षीय बुजुर्ग स्कूटी से जा रहे थे, तभी चाइनीस मांझे ने उनका गला बुरी तरह से काट दिया। यह रायपुर में चाइनीस मांझे से होने वाली तीसरी घटना है। इससे पहले इस तरह के मांझे से एक बच्चे की जान भी जा चुकी है, जिससे शहर में इस मुद्दे को लेकर चिंता बढ़ गई है।

रायपुर हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया था और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन बावजूद इसके चाइनीस मांझे का इस्तेमाल अभी भी जारी है। प्रशासन ने अब फिर से लोगों से अपील की है कि वे इस खतरनाक मांझे का उपयोग न करें और किसी भी प्रकार के हादसे से बचने के लिए सतर्क रहें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019