Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Annamalai resigns BJP: तमिलनाडु भाजपा प्रमुख रहे अन्नामलाई ने छोड़ी BJP, पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा, नई पार्टी बना सकते हैं, 7 को बैठक

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख रहे अन्नामलाई ने छोड़ी BJP, पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा, नई पार्टी बना सकते हैं, 7 को बैठक
X

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख रहे अन्नामलाई ने छोड़ी BJP, पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा, नई पार्टी बना सकते हैं, 7 को बैठक

नई दिल्ली। Annamalai resigns BJP: भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु में बड़ा झटका लगा है। तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने इस्तीफा दे दिया है, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नतीन नबीन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा बीजेपी ने आंध्र प्रदेश में खाली हो रही सभी चार सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ दी हैं।

Annamalai resigns BJP: बता दें कि अन्नामलाई ने दो दिन पहले दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई भाजपा से बिना टकराव वाली सम्मानजनक विदाई चाहते थे।

Annamalai resigns BJP: इसके बाद वे तमिलनाडु में ‘राष्ट्रवादी-तमिल दर्शन’ आधारित गैर-राजनीतिक आंदोलन शुरू करेंगे, जिसे जनभावनाओं के आधार पर बाद में राजनीतिक दल में बदला जा सकता है।

Annamalai resigns BJP: अन्नामलाई 7 जून को अपने कोर समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति का ऐलान कर सकते हैं। युवा वोटबैंक में उनकी पकड़ को देखते हुए उनके अगले कदम पर राजनीतिक दलों की नजर है। यह भी चर्चा है कि RSS चाहता है कि अन्नामलाई सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने रहें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019