Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Android TV Case: गूगल ने मानी गलती, CCI को भुगतान कर Android TV केस सुलझाया...

Dev Verma
Android TV Case: गूगल ने मानी गलती, CCI को भुगतान कर Android TV केस सुलझाया...
X

Android TV Case: गूगल ने मानी गलती, CCI को भुगतान कर Android TV केस सुलझाया…

Android TV Case: नई दिल्ली। गूगल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के साथ एक अहम समझौता करते हुए Android TV सेगमेंट में कथित अनुचित व्यापार व्यवहार से जुड़े करीब 4 साल पुराने मामले को निपटा लिया है। इस समझौते के तहत गूगल ने CCI को 20.24 करोड़ रुपये का क्लेम अमाउंट चुकाया है। साथ ही कंपनी ने वेंडर्स के साथ अपने एग्रीमेंट को संशोधित करने पर भी सहमति जताई है। यह मामला प्रतिस्पर्धा अधिनियम के तहत निपटान और प्रतिबद्धता के प्रावधानों के अंतर्गत निपटाया गया पहला केस बन गया है, जिसे 2023 में अधिनियम में जोड़ा गया था।

Google is luring workers back to the office with an incredible perk |  TechRadar

Android TV Case: गौरतलब है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद CCI ने वर्ष 2021 में इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए थे। जांच में यह पाया गया कि भारत के स्मार्ट टीवी बाजार में Android OS आधारित टीवी का वर्चस्व है और गूगल द्वारा यूट्यूब जैसी सेवाओं को प्ले स्टोर के साथ अनिवार्य रूप से जोड़ना प्रतिस्पर्धा को प्रभावित कर रहा था। इससे नए नवाचारों को भी बाधा पहुंच रही थी।

Android TV Case: गूगल ने बाद में इस मामले को निपटाने का प्रस्ताव रखा, जिसे CCI ने स्वीकार कर लिया। समझौते के अनुसार, अब गूगल ‘न्यू इंडिया एग्रीमेंट’ के अंतर्गत एंड्रॉइड स्मार्ट टीवी के लिए Play Store और Play Services के लिए एकल लाइसेंस प्रदान करेगा, जिससे इन सेवाओं को अन्य ऐप्स के साथ अनिवार्य रूप से जोड़ने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।

IBELL 80cm (32 इंच) फ्रेमलेस Google LED TV - Android 11.0, स्मार्ट फीचर्स,  क्रिस्प डिस्प्ले, स्लीक डिज़ाइन (GTV32E, काला) : Amazon.in: इलेक्ट्रॉनिक्स

Android TV Case: इस घटनाक्रम का समय भी खास रहा, क्योंकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इसी सप्ताह भारत दौरे पर हैं। इससे पहले गूगल पर Android OS और Play Store बिलिंग से जुड़े मामलों में CCI ने आदेश पारित किए थे और वर्तमान में भी गूगल के खिलाफ दो अन्य मामलों की जांच जारी है – जिनमें एक डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर व एडवरटाइजमेंट तकनीकों से जुड़ा है, और दूसरा Play Store पर अतिरिक्त बिलिंग प्रैक्टिस से संबंधित है।

Android TV Case: इस समझौते से न केवल भारत के डिजिटल बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह गूगल जैसे बड़े प्लेटफार्म्स के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी भी है कि वे भारतीय कानूनों के अनुरूप व्यापार संचालन सुनिश्चित करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019