Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

अभनपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत

अभनपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत
X

रायपुर: रायपुर-अभनपुर मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना राखी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू की।

अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की गहन विवेचना में जुट गई। वाहन चालक की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019