Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Amul and Mother Dairy milk prices hiked: अमूल दूध और मदर डेयरी का दूध 2 रुपए लीटर महंगा, इस दिन से लागू होंगे नए दाम

Amul and Mother Dairy milk prices hiked
X

Amul and Mother Dairy milk prices hiked

Amul and Mother Dairy milk prices hiked: नई दिल्ली। अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है। दोनों कंपनी के नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू होंगे। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई हैं।

Amul and Mother Dairy milk prices hiked: गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मुताबिक, पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया। अमूल का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2.5% से 3.5% के बीच है। मई 2025 के बाद पहली बार दूध के दाम बढ़ाए गए हैं।

Amul and Mother Dairy milk prices hiked: को-ऑपरेटिव के मुताबिक, दूध के उत्पादन और ऑपरेशनल खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पशु चारे की बढ़ती कीमत और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ने की वजह से समय-समय पर दूध की कीमतों में बदलाव करना पड़ता है। पिछले कुछ सालों में डेयरी इंडस्ट्री पर इनपुट कॉस्ट का दबाव काफी बढ़ गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019