Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Amrit Bharat Station Scheme: पीएम मोदी 22 मई को बीकानेर दौरे पर, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

Dev Verma
Amrit Bharat Station Scheme: पीएम मोदी 22 मई को बीकानेर दौरे पर, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास
X

Amrit Bharat Station Scheme: पीएम मोदी 22 मई को बीकानेर दौरे पर, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

Amrit Bharat Station Scheme: बीकानेर/देशनोक। पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के बीकानेर दौरे पर रहेंगे। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पीएम मोदी नाल एयरबेस पर उतरेंगे और वहां से सीधे पलाना जाएंगे, जहां वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन और नए स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री देशनोक से वर्चुअल माध्यम से देशभर में विकसित मॉडर्न रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण भी करेंगे। बीकानेर के डबवाली, गोगामेड़ी और लालगढ़ रेलवे स्टेशनों का भी इस योजना के अंतर्गत आधुनिकीकरण किया गया है।

Amrit Bharat Station Scheme: इसके बाद प्रधानमंत्री पलाना में ग्रामीण खेल मैदान पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वे ग्रामीण विकास, रेलवे आधुनिकीकरण और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही, पीएम मोदी उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्रामीणों की समस्याओं पर भी संवाद करेंगे।

Amrit Bharat Station Scheme: प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शनिवार को बीकानेर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर पहले ही देशनोक में सुरक्षा और लॉजिस्टिक तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए रेलवे, गृह, स्वास्थ्य और सार्वजनिक व्यवस्था विभाग की बहुस्तरीय बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं।

Amrit Bharat Station Scheme: पीएम मोदी के इस दौरे से बीकानेर को नई विकासात्मक गति मिलने की उम्मीद है। स्टेशनों के आधुनिकीकरण से व्यापारिक और धार्मिक मार्गों पर यातायात को बढ़ावा मिलेगा, वहीं पलाना जनसभा से क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं को केंद्र सरकार की प्राथमिकता मिल सकती है। इससे पहले भी 17 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री ने राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर राज्य को बड़ी सौगात दी थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019