Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Amrit Bharat Station Scheme: पीएम मोदी ने 103 स्टेशनों का किया उद्घाटन, छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों को मिली आधुनिक सुविधाएं

Asian News
Amrit Bharat Station Scheme
X

Amrit Bharat Station Scheme

Amrit Bharat Station Scheme: रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद थे। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। ये स्टेशन अब आधुनिक परिवहन केंद्रों के रूप में यात्रियों की सेवा के लिए तैयार हैं।

Amrit Bharat Station Scheme: छत्तीसगढ़ में 32 स्टेशनों का पुनर्विकास
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों को 1,680 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशनों का कार्य पूरा हो चुका है। इन स्टेशनों पर समर्पित पार्किंग, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं, डिजिटल डिस्प्ले, स्वच्छ शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर और स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाली सजावट जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। 1888 में स्थापित भिलाई स्टेशन 136 साल बाद नए स्वरूप में तैयार है।

Amrit Bharat Station Scheme: कांकेर स्टेशन के लिए 15 करोड़ स्वीकृत
पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने कांकेर रेलवे स्टेशन के लिए 15 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं है।

Amrit Bharat Station Scheme: छत्तीसगढ़ में रेलवे की प्रगति
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ रेलवे क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। अंबिकापुर जैसे स्टेशन, जो पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए महत्वपूर्ण हैं, अब और सुलभ हो गए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019