UKSSSC ने ग्रुप-C की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी किया, सितंबर से शुरू होगा भर्ती का दौर
31 अगस्त से भर्ती विज्ञापन जारी होंगे
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप-C की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इन भर्तियों के विज्ञापन इसी साल जारी किए जाएंगे। आयोग ने परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीखें भी तय कर दी हैं। भर्ती प्रक्रिया 2026 में शुरू होकर फरवरी 2027 तक चलेगी।
पुरानी भर्तियों की परीक्षाएं सितंबर से
आयोग सचिव एनएस डुंगरियाल के मुताबिक, पहले जारी विज्ञापनों की परीक्षाएं सितंबर से शुरू होंगी। पशुधन प्रसार अधिकारी और सर्वेक्षक की परीक्षा 20 सितंबर को होगी। सहायक बोरिंग टेक्नीशियन और कंप्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर को प्रस्तावित है।
अक्टूबर में कई पदों की परीक्षा
कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, शोध अधिकारी और फोटोग्राफर की परीक्षा 4 अक्टूबर को होगी। कलाकार, मानचित्रकार और विधि सहायक की परीक्षा 11 अक्टूबर को प्रस्तावित है। साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन और प्राविधिक सहायक की परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी।
नई भर्तियों का भी शेड्यूल जारी
इंटर स्तरीय कनिष्ठ सहायक का विज्ञापन 31 अगस्त और परीक्षा 15 नवंबर को प्रस्तावित है। वैयक्तिक सहायक का विज्ञापन 7 सितंबर को और परीक्षा 1 नवंबर को होगी। वन निगम स्केलर भर्ती के लिए 8 सितंबर को विज्ञापन जारी होगा और 19 नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रस्तावित है।
फरवरी 2027 तक चलेंगी परीक्षाएं
सहायक अध्यापक संस्कृत की भर्ती का विज्ञापन 14 सितंबर और परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। आईटीआई डिप्लोमा अर्हता वाले पदों की परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। स्नातक अर्हता वाले पदों की परीक्षा 7 फरवरी 2027 और सहायक विकास अधिकारी की परीक्षा 21 फरवरी 2027 को प्रस्तावित है। आयोग ने अभ्यर्थियों को तारीखों में बदलाव की स्थिति में आधिकारिक सूचना देखते रहने की सलाह दी है।